Breaking
कतरास आकाशकिनारी कोलियरी काली मंदिर में महायज्ञ का आयोजन..

कतरास क्षेत्र के आकाशकिनारी कोलियरी स्थित काली मंदिर में श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी वशिष्ठ चौहान विशेष रूप से पहुंचे और मां रक्षा काली की पूजा-अर्चना की।
वशिष्ठ चौहान ने विधिवत पूजा कर अपने वार्ड की समस्त जनता के लिए सकुशल और नीरोग जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मां काली की कृपा से समाज में शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य का संचार होगा।
महायज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों ने इसे सामाजिक और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



