Breaking

जोगीडीह-बहियारडीह के ग्रामीणों ने की प्रेस वार्ता, अवैध खनन के विरोध में हमला और निर्दोषों पर कार्रवाई का लगाया आरोप…

ग्रमीणों ने कहा न्याय नहीं मिला तो धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर देंगे धरना अन्याय हुआ तो कर लेंगें आत्मदाह..

Https://news93live.com/

धनबाद/बाघमारा: जोगीडीह शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को जोगीडीह और बहियारडीह के सेकड़ो ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर बहियारडीह में चल रहे कथित अवैध कोयला खनन और हालिया हिंसक घटना को लेकर अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी की समस्या और अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने पर उन पर हमला किया गया तथा निर्दोष लोगों को मामले में फंसाया जा रहा है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महिलाओं ने बताया कि सोनारडीह ओपी अंतर्गत बहियारडीह खदान में अवैध कोयला खनन करने वालों द्वारा जोरिया का मार्ग बंद कर दिए जाने से क्षेत्र में पिछले कई महीनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीण बंद जोरिया के रास्ते को खोलने पहुंचे थे, तभी 20 से 30 की संख्या में आए नकाबपोश लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें कई ग्रामीण घायल हो गए।वहीं एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि पानी की समस्या को लेकर गए ग्रामीण पूरी तरह निहत्थे थे, जबकि हमलावरों के पास पि*स्तौल और ब*म जैसे ह*थियार मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं और ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई तथा उन्हें घसीट-घसीट कर पीटा गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दीपक साव के घर में हुई तोड़फोड़ और पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाने की घटना में ग्रामीणों की कोई भूमिका नहीं थी, बल्कि यह सब कोयला तस्करों द्वारा किया गया।

जबकि पुलिस के सामने ही वो लोग हम पर हमला कर रहे थे।

ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजी गई निमती देवी पूरी तरह निर्दोष हैं। उनका आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन के कारण जमीन धंसने का खतरा लगातार बढ़ रहा है और कई घरों पर संकट मंडरा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन के वरीय अधिकारियों को आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध खनन पर रोक लगाने और निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क..

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button