Breaking

एआईडीईओए की बैठक में धरना प्रदर्शन का आह्वान..

Https://news93live.com/

दिनांक 11/06/2026 दिन गुरुवार को बेरा ऑफिसर्स कॉलोनी में ए आई डी ई ओ ए बस्ताकोला एरिया का बैठक बी सी सी एल अध्यक्ष श्री चंदन कुमार सिंह एवं महासचिव श्री कल्याण कुमार के अध्यक्षता में हुआ इस बैठक में आइडिया के राष्ट्रीय महासचिव श्री आर के तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अमित कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थें। राष्ट्रीय महासचिव श्री आर के तिवारी ने कोल इंडिया मुख्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया तथा सभी माइनिंग सुपरवाइजर्स के द्वारा धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आश्वाशन मिला। इस बैठक में ए आई डी ई ओ ए बस्तकोला एरिया कमिटी का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से श्री मनोज बिंद को क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं श्री चंदन कुमार सिंह को क्षेत्रीय सचिव चुना गया।आज के इस बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष श्री अंजन बरात,तारकेश्वर तिवारी, संयुक्त सचिव श्री राहुल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्री सुजीत गोराई को चुना गया।आज के इस मीटिंग में कुछ ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें प्रमोशन पॉलिसी में लाये गये E1 का खुलकर विरोध हुआ, माइनिंग सुपरवाइजर्स के लिए संशोधित कैडर स्कीम एवं टाइम बाउंड प्रमोशन को लेकर आवाज बुलंद किया गया । आज के इस मीटिंग में मौजुद सभी माइनिंग सुपरवाइजर्स ने ए आई डी ई ओ ए के द्वारा 24 जुन को प्रस्तावित सी आई एल मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन को अपना पूर्ण समर्थन दिया एवं साथ में कहा कि बचे हुए दिनों में आंदोलन को और गति देंगे। आज इस मौक पर मुख्य रूप से श्री राहुल सिंह, बीरेन्द्र मंडल,गोविंद कुमार, तारकेश्वर तिवारी, सुभाष साव, धर्मेंद्र पांडेय,सुजीत गोराई,पंकज पांडे,राजा मुराद अख्तर,नीरज कुमार,किशोरी यादव,विनोद मिश्रा, अंजन ब्रात,रितेश सिंह, प्रदीप उराँव,उमेश सिंह,सनी कुमार,गौतम कुमार,वेद प्रकाश, सुनील मुर्मू,रवि विश्वकर्मा,अमित झा,गौरव गुप्ता,चंदन कुमार आदि उपस्थित थें।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button