Breaking

*गंगा गोशाला मोड़ पर बैरिकेड लगाने की मांग, युवाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन*

Https://news93live.com/

कतरास, धनबाद: रघुनाथपुर स्थित श्री गंगा गोशाला मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय युवाओं ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग उठाई है। इस संबंध में एनएसयूआई विश्वविद्यालय महासचिव तारिक अनवर एवं अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने कतरास थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर मोड़ पर बैरिकेड लगाने की मांग की।प्रतिनिधिमंडल में तारिक अनवर, मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद रोशन, शफीक आलम और अफरोज शामिल रहे। आवेदन में कहा गया कि सड़क निर्माण के 5–6 वर्ष बीत जाने के बावजूद इस संवेदनशील मोड़ पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।हाल ही में इसी स्थान पर हुई सड़क दुर्घटना में एक स्थानीय निवासी के घायल होने के बाद युवाओं ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। आवेदन के माध्यम से मांग की गई कि यहां कम से कम चार बैरिकेड लगाए जाएं ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो और भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके।तारिक अनवर ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक का अधिकार है और यह पहल पूरी तरह जनहित एवं क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं बल्कि प्रशासन को समस्या से अवगत कराकर समाधान सुनिश्चित कराना है।इस दौरान कई स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और प्रशासन से जल्द मांग की गई।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button