Breaking

*विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जागरूकता प्रचार वाहन को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

Https://news93live.com/

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता प्रचार वाहन को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा मतदाता सूची को अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है। सभी पात्र मतदाताओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों तथा शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, विशेष कैंपों की तिथियों तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित जानकारी आमजनों तक पहुंचाएगा। वाहन के माध्यम से लोगों को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के महत्व के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button