*मज़दूर मसीहा सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, कतरास मोड़ कार्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि*

*कतरास/झरिया* :मज़दूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक, मज़दूर मसीहा स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार, 15 जून 2026 को झरिया के कतरास मोड़ स्थित जनता मज़दूर संघ के केंद्रीय कार्यालय में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कोयलांचल के कोने-कोने से आए लोगों ने अपने जनप्रिय नेता को याद किया।
दिग्गजों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह और झरिया की लोकप्रिय विधायक रागिनी सिंह ने स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही वार्ड नंबर 5 की पार्षद निरुपमा देवी ने भी सभा में उपस्थित होकर मज़दूर मसीहा को नमन किया।
मज़दूरों और समर्थकों का जुटा हुजूम
इस पावन अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय मज़दूरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं जनता मज़दूर संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पूरा कार्यालय परिसर सूर्यदेव सिंह अमर रहें के नारों से गूंज उठा।
वक्ताओं ने कहा: “स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह जी का जीवन संघर्ष और सेवा की अनूठी मिसाल था। उन्होंने ताउम्र शोषितों और मज़दूरों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।”
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



