Breaking

धनबाद में 785 दागी अपराधियों की सामूहिक परेड, SSP की दो टूक..

कहा - अपराध करने पर नहीं बख्शे जाएंगे क्रिमिनल्स..

Https://news93live.com/

धनबाद: जमशेदपुर घटना के बाद धनबाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है, पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में गुरुवार को एक अहम और अनोखी पहल की.

धनबाद पुलिस लाइन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 785 दागी अपराधियों को एक साथ बुलाकर उनकी परेड कराई गई. इनमें हत्या, रंगदारी, डकैती और अन्य गंभीर मामलों में नामजद के अपराधी शामिल थे, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं.

पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज इन सभी अपराधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करके, उन्हें कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है. साथ ही उन्हें अपराध ना करने की शपथ भी दिलाई गई…

अपराधियों को दिलाई गई अपराध ना करने की शपथ

परेड के बाद वरीय एसपी प्रभात कुमार ने सभी अपराधियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की सलाह दी.

उन्होंने साफ किया कि यदि भविष्य में किसी भी शख्स की संलिप्तता किसी आपराधिक गतिविधि में पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एसएसपी आगे ने बताया कि धनबाद में इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया है. जो अपराधी परेड में शामिल नहीं हुए हैं, उनकी अलग से थाना और डीएसपी स्तर पर निगरानी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि जिले में दागी अपराधियों का नियमित सत्यापन और सतत मॉनिटरिंग जारी रहेगी…

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button