Breaking

बाघमारा के मधुबन स्थित चिटाही-सोनारडीह मार्ग पर गुरुवार सुबह अबैध चाल धसने से महिला की मौत..

Https://news93live.com/

कतरास– धनबाद के मधुबन स्थित चिटाही-सोनारडीह मार्ग पर गुरुवार सुबह अवैध कोयला खनन फिर जानलेवा साबित हुआ। कोयला चुन रही एक महिला की सुरंग (चाल) धंसने से मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतका मधुबन की फुलारीटांड बस्ती की निवासी थी।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को घटनास्थल से हटा लिया गया और दामोदर नदी किनारे उसका गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया गया। माना जा रहा है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों ने कार्रवाई के डर से साक्ष्य मिटा दिए।

चिटाही, बहीयारडीह और जोगीडीह क्षेत्र लंबे समय से कोयले की अवैध तस्करी का गढ़ बने हुए हैं। बार-बार विरोध प्रदर्शन, हिंसक झड़प और हादसों के बावजूद खनन माफियाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। स्थानीय लोगों को अब इस बात का भी डर सता रहा है कि अवैध खुदाई से भविष्य में यहाँ निर्मित भव्य रामराज मंदिर की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। यह घटना प्रशासन की लचर व्यवस्था और अवैध खनन तंत्र की भयावह तस्वीर पेश करती है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button