Breaking

*कतरास अंचल में जनसुनवाई: घटिया नाली निर्माण की होगी LAB जाँच, 7 महीने से ‘डेथ सर्टिफिकेट’ के लिए भटक रहा पीड़ित*

Https://news93live.com/

*​कतरास* : कतरास अंचल कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई शिविर में कतरासवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। शिविर में नगर आयुक्त आशीष गंगवार के समक्ष वर्षों से लंबित समस्याओं का अंबार लग गया।

खबर के प्रमुख बिंदु:

​7 महीने से अटका डेथ सर्टिफिकेट: कतरास निवासी नवीन कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु का प्रमाण पत्र पिछले 7 महीनों से नहीं बना है, जिससे प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई।

​भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: वार्ड नंबर 1 (सिंह बस्ती) में बन रही नाली में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सामग्री के सैंपल की जाँच BIT सिंदरी के लैब से कराने का आदेश दिया। वार्ड 1 की पार्षद डॉ. मधुमाला ने भी इस मामले को बोर्ड बैठक में उठाने की चेतावनी दी।

​अतिक्रमण और सफाई पर हिदायत: कतरास हटिया से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहने की बात कही गई। साथ ही, जलजमाव से निपटने के लिए लोगों से नालियों में कचरा व प्लास्टिक न फेंकने की अपील की गई।

​कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों को जूते व रेनकोट बांटे गए और कई लोगों को ऑन-द-स्पॉट प्रमाण पत्र सौंपे गए। मौके पर सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, शिखा कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा और महेश पासवान सावीर आलम, मधुबाला, निरूपा निरुपमा देवी, सहायक नगर आयुक्त, सचिन कुमार, राकेश कुमार,सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button