Breaking

जन शिकायत शिविर में डॉ. शिवानी झा ने उठाई नाली सफाई की मांग, नगर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश..

Https://news93live.com/

धनबाद नगर निगम द्वारा 23 जुलाई 2026 को कतरास अंचल में आयोजित जन शिकायत शिविर में श्री कृष्णा मातृ सदन की संचालिका डॉ. शिवानी झा ने रानी बाजार वार्ड संख्या-03 स्थित जोगता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से खेमका पेट्रोल पंप तक (भाया श्री कृष्णा मातृ सदन) बनी नाली की सफाई को लेकर आवेदन सौंपा।

आवेदन में बताया गया कि लंबे समय से नाली की सफाई नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी जलजमाव की स्थिति बन जाती है। इससे आसपास के घरों के साथ-साथ श्री कृष्णा मातृ सदन में आने वाली गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जन शिकायत शिविर में आवेदन प्राप्त होने के बाद नगर आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नाली की त्वरित सफाई कराने के निर्देश दिए।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button