Breaking

मन की बात का 136वां संस्करण अपने ऑफिस कार्यालय से सुनते तारा देवी..

Https://news93live.com/

आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के #136वें संस्करण को सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती Tara Devi जी ने अपने आवासीय कार्यालय, पहाड़पुर में सुनते हुए।।

इस अवसर पर भिखराजपुर पंचायत के मुखिया श्री दिलीप महतो जी, मुक्तेश्वर महतो जी, विकास महतो जी,अरुण महतो , विशाल पाण्डेय , दिनेश महतो, सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज के विभिन्न प्रेरणादायी प्रयासों पर साझा किए गए विचारों को सुना और उनसे प्रेरणा प्राप्त की।

“मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के विचारों, उपलब्धियों और सकारात्मक प्रयासों को जोड़ने वाला सशक्त संवाद है, जो हम सभी को राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button