*लायंस क्लब ऑफ कतरास के अध्यक्ष बने डॉ. स्वतंत्र, तो सचिव बने विष्णु*

*कतरास* : शनिवार को लायंस क्लब ऑफ कतरास का छठा पदस्थापना समारोह शनिवार को कतरास बाजार डॉक्टर पाडा स्थित श्री बैंक्विट हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सत्र 2026-27 के लिए डॉ. उमाशंकर को क्लब एडमिनिस्ट्रेटर, डॉ. स्वतंत्र कुमार को अध्यक्ष, विष्णु प्रसाद चौरसिया को सचिव तथा विवेक सिन्हा को कोषाध्यक्ष चुना गया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बीएन चौधरी ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ कतरास स्वास्थ्य सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के कार्यों को और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन शुभ्रा मजुमदार, इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीएमजेएफ लायन सिद्धार्थ मजुमदार तथा इंडक्शन ऑफिसर लायन प्रशांत पांडेय उपस्थित रहे। इसके अलावा वार्ड-1 की पार्षद डॉ. मधुबाला, श्रद्धा सिंह, लायन डी.एन. चौधरी, दीपक अग्रवाल, शेखर सिंह, रितेश कुमार दुबे, महेश अग्रवाल, कुमार चंदन, विशाल देव सिंह, कृष्ण कन्हैया राय, समीर जायसवाल, प्रतीक मिश्रा, राजकुमार, शिवम दसोंधी सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे.
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट .



