*युवा शक्ति और सामाजिक विकास को मिलेगी नई दिशा : समाजसेवी पिंटू महथा से मिले राष्ट्रीय सूड़ी समाज के धनबाद ज़िला युवा अध्यक्ष राजू मंडल*

*जमुआटांड/बाघमारा*:
जमुआटांड निवासी एवं राष्ट्रीय सूड़ी समाज के धनबाद ज़िला युवा अध्यक्ष राजू मंडल ने अपने सहयोगियों के साथ बाघमारा के प्रख्यात समाजसेवी पिंटू महथा से उनके आवास-सह-कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं रही, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक सरोकारों को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा का माध्यम बनी।
बैठक के दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि यदि युवा संगठित होकर समाजहित में कार्य करें, तो क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सकती है।
राजू मंडल ने कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं। समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही एक सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करेगी। वहीं समाजसेवी पिंटू महथा ने सामाजिक एकता, जनसेवा और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि सामाजिक संगठनों और युवाओं के सामूहिक प्रयास से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे तथा जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



