Breaking

राजपूत विचार मंच में नेतृत्व परिवर्तन – DN सिंह बने नए अध्यक्ष, समाज में मतभेद बरकरार..

Https://news93live.com/

धनबाद। राजपूत विचार मंच ने अपने नए अध्यक्ष के रूप में DN सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में समाज के शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और मालाओं से सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत में DN सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हितों के लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

पूर्व अध्यक्ष की नाराज़गी

हालांकि, पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह इस फैसले से असहमत दिखे। उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय में अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। अरुण सिंह ने स्पष्ट किया कि संगठन में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

समाज में एकजुटता पर सवाल

दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि जहाँ अन्य समाज अपने भविष्य और बेहतरी के लिए एकजुट हो रहे हैं, वहीं राजपूत समाज में पद की राजनीति ने आपसी मतभेद को और गहरा कर दिया है। प्रेस वार्ताओं और पद विवादों के बीच समाज की एकता कमजोर होती दिख रही है।

नेतृत्व संकट

यह भी कटु सत्य है कि राजपूत समाज ने किसी एक व्यक्ति को अपना सर्वमान्य नेता नहीं माना। समाज में हर कोई स्वयं को नेता मानता है, और यही प्रवृत्ति इसकी दुर्गति का कारण बन रही है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button