Breaking

महाराणा प्रताप जयंती पर धनबाद में नई प्रतिमा का अनावरण..

Https://news93live.com/

धनबाद में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बालाजी पेट्रोल पम्प रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर नई प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद पी.एन. सिंह और मेयर संजय सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन कर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनकी गाथा आज भी युवाओं को प्रेरणा देती है।

स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। चौक पर नई प्रतिमा के अनावरण के बाद वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button