बीसीसीएल एरिया- 3 अंतर्गत सिलेक्टऱ न्यू गोविंदपुर में भू -धसान, आधा दर्जन घर जमींदोज*

*कतरास* : कतरास थाना अंतर्गत राजहंस फैक्ट्री के पीछे बीसीसीएल एरिया -3 सिलेक्टऱ न्यू गोविंदपुर बस्ती स्थित मंदिर के सामने मंगलवार संध्या 7:00 बजे भीषण आवाज के साथ भू -धंसान हो गई. जमीन धंसने से संजय दास, ईश्वर दास, लक्ष्मण बाउरी, राजू भूइया, हीरु दास,समेत लगभग आधा दर्जन घर जमींदोज हो गए. इस हादसे में लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है नई बाइक महंगे सामान मवेशी आदि के जमींदोज होने की सूचना मिल रही है, गनीमत रहा की बिजली कटे होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर थे, अन्यथा जान माल की भारी छाती हो सकती थी, घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है, इस घटना के बाद से लोग डर के मारे अपने घरों में सोने से डर रहे हैं, घटना की सूचना संबंधित प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन को दे दी गई है..
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



