Breaking

भेलाटांड़ फुटबॉल मैदान में हुआ पौधरोपण..

Https://news93live.com/

कतरास। धनबाद नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को वार्ड संख्या 6 में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों की विशेष सफाई की गई। वहीं, सड़क किनारे उगी झाड़ियों और अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई कर खुले स्थानों से कचरा एवं मलबा हटाया गया।

स्वच्छता अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भेलाटांड़ फुटबॉल मैदान परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। पौधरोपण में पार्षद कल्पना महतो, पार्षद राममूर्ति सिंह, पार्षद मो. शहाबुद्दीन, पार्षद डॉ. मधुमाला, पार्षद निरूपमा देवी, पार्षद रामेश्वर तूरी एवं राकोमयू नेता संजय सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

मौके पर उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और हरित शहर के निर्माण के लिए केवल नगर निगम ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने की अपील की।

कार्यक्रम में टुंडी विधायक के प्रतिनिधि बसंत महतो, झामुमो कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो, नीलकंठ नारायण महतो, रामलाल महतो, दुर्गा चरण मरांडी, राजेश महतो, कृष्णा मंडल, गौरीपति महतो, अमरीश श्रेष्ठ, रजत पासवान, बीरु सिंह और राजीव कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button