कतरास :बरन संतति का सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया*

*कतरास* : कतरास बाजार में बरन संतति परिवार ने मनाया सावन महोत्सव। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी माता चामुंडा की पूजा और आरती से हुई महिलाओं ने माता चामुंडा को श्रृंगार चढ़ाया तथा परिवार और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की तत्पश्चात बरनवाल,मोदी समाज के आदि पुरुष महाराजा अहिबरन के चित्र पर लोगों ने माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलन किया । मौके पर महिलाएं हरे रंग की साडियों और पारंपरिक परिधानों में सज- धज कर हिस्सा लिया. महिलाओं ने गीत -संगीत और विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रमों का जमकर आनंद उठाया बच्चे और महिलाऐ विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन ने समाज के राष्ट्रीय दायित्व के चरित्र को भी उजागर किया,
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच में उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने समाज के उत्थान और विकास पर प्रकाश डाला, इस मौके पर गोपाल बरनवाल ,उमेश बरनवाल, रतन बरनवाल, किशोरी बरनवाल, सुधीर बरनवाल, विकास बरनवाल,संदीप बरनवाल ,शैलेश बरनवाल, अंकुर बरनवाल ,अनूप बरनवाल,सतीश कुमार, नीतीश , महेंद्र, सत्यम शुभम राहुल , रजत,सुभाष बरनवाल आदि उपस्थित थे.
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



