सरकारी मेडिकल कॉलेज में IVF एवं ART प्रशिक्षण की दिशा में बिहार–झारखंड की अपनी तरह की पहली पहल..

धनबाद, 22 अगस्त 2026।
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH), धनबाद में GENOVIA – ISAR National PG Teaching Initiative का सफल आयोजन किया गया। यह बिहार–झारखंड क्षेत्र में अपनी तरह की एक महत्वपूर्ण एवं अभिनव पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी मेडिकल कॉलेज के PG विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को IVF, Assisted Reproductive Technology (ART) एवं आधुनिक प्रजनन चिकित्सा के व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक पहलुओं से परिचित कराना है।
GENOVIA का मूल उद्देश्य है—“Guiding Every Next-Gen Gyn in Ovulation, Vision, Infertility & ART”। एक दिवसीय इस standardized teaching module में lectures, videos, interactive case discussions, Q&A ,quiz तथा open forum के माध्यम से Obstetrics & Gynaecology के postgraduate विद्यार्थियों एवं faculty को ART की बुनियादी से लेकर उन्नत अवधारणाओं तक व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार इसमें लगभग छह घंटे का शैक्षणिक सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए SNMMCH की प्रोफेसर एवं HOD डॉ. राजलक्ष्मी टुबिड का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके अथक प्रयासों एवं सकारात्मक नेतृत्व ने इस पहल को वास्तविक रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही Principal Prof. Dr. Ramkrishna Mahto तथा Dean Faculty of Medicine , BBMKU & Medical Superintendent SNMMCH (BINOD BIHARI MAHTO KOYLANCHAL UNIVERSITY) Prof. Dr. D. K. Gindoria के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम की Program Coordinator एवं Jharkhand ISAR की Vice President डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ने कहा कि आज के समय में infertility एवं ART तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र हैं और हर युवा स्त्रीरोग विशेषज्ञ के लिए इनके मूल सिद्धांतों, सही referral, patient counselling एवं ART workflow की समझ आवश्यक है। GENOVIA इसी आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रयास है।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर ISAR की President Dr. Sunita Tandulwadkar, Embryology Chairperson Dr. Keshav Malhotra, ISAR Secretary Dr. Ashish Kale तथा National Convener MCM, ISAR Dr. Sejal Naik की online presence ने कार्यक्रम का उत्साह और महत्व और बढ़ाया। कार्यक्रम की आधिकारिक brochure में भी इन सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं faculty की सहभागिता दर्ज है।
कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ faculty द्वारा महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक सत्र लिए गए—
* Welcome & Context: डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी
* Reproductive Physiology for ART: डॉ. राजलक्ष्मी टुबिड
* Basics of Ovulation Induction: डॉ. इंदु चौहान
* IVF Lab & ART Workflow: डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी
* Male Factor in ART: डॉ. अपूर्व दत्ता
* Ultrasound in Infertility: डॉ. मणि मुक्ता
* Complications, Ethics & ART Law: डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी
इन सत्रों में reproductive physiology, ovarian stimulation, IVF laboratory workflow, male infertility, infertility ultrasound, ART referral, complications, ethics एवं ART law जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया।
इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न हिस्सों से विशेष रूप से समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल हुए सभी faculty members के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। डॉ. राजलक्ष्मी टुबिड, डॉ. इंदु चौहान, डॉ. मणि मुक्ता एवं डॉ. अपूर्व दत्ता ने अपने विशेषज्ञ ज्ञान एवं अनुभव से कार्यक्रम को समृद्ध किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी delegates, postgraduate students एवं faculty members की सक्रिय भागीदारी, सवाल-जवाब, case discussions एवं खुले संवाद ने GENOVIA को एक अत्यंत जीवंत एवं उपयोगी academic initiative बनाया। सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता के लिए आयोजकों ने विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।
यह पहल सरकारी मेडिकल कॉलेजों में reproductive medicine एवं ART की शिक्षा को मजबूत करने तथा आने वाली पीढ़ी के स्त्रीरोग विशेषज्ञों को infertility management एवं IVF referral के लिए अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
SNMMCH, धनबाद से शुरू हुई GENOVIA की यह यात्रा आने वाले समय में बिहार–झारखंड सहित देश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों तक reproductive medicine की standardized एवं practical teaching पहुँचाने की दिशा में एक नई शुरुआत है।
आयोजकों की ओर से SNMMCH प्रशासन, सभी वरिष्ठ चिकित्सकों, faculty, PG students, delegates एवं GENOVIA–ISAR टीम के प्रति हार्दिक आभार।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



