धनबाद सांसद श्री Dhullu Mahto जी ने आज धनबाद DRM कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक( DRM )श्री अखिलेश मिश्रा जी से मुलाकात कर विस्तृत वार्ता की।*

*धनबाद लोकसभा क्षेत्र की रेल संबंधी महत्वपूर्ण समस्याओं और लंबे समय से लंबित जनहित की मांगों को लेकर धनबाद सांसद श्री Dhullu Mahto जी ने आज धनबाद DRM कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक( DRM )श्री अखिलेश मिश्रा जी से मुलाकात कर विस्तृत वार्ता की।*
*वार्ता के दौरान माननीय सांसद श्री ढुलू महतो जी ने सोनारडीह फाटक एवं लिलोरी स्थान फाटक पर ROB निर्माण, धनबाद जंक्शन के दक्षिणी छोर के विकास, पुराना बाजार के दुकानदारों की समस्याओं के समाधान तथा वर्ष 2017 से बंद पड़े टुंडू हॉल्ट को पुनः चालू करने की मांग प्रमुखता से रखी*
*सांसद महोदय ने कहा कि इन सभी मुद्दों का सीधा संबंध हजारों लोगों की सुविधा, आवागमन, रोजगार और क्षेत्र के विकास से जुडा है। वर्षों से लंबित इन समस्याओं के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ठोस पहल करने का आग्रह किया*
*सांसद की मांगों पर DRM श्री अखिलेश मिश्रा जी ने सकारात्मक पहल करने तथा संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।*
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



