Breaking

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड में शोक की लहर..

Https://news93live.com/

गिरिडीह। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, गिरिडीह स्थित आवास पर देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन और सहयोगी उन्हें तत्काल गिरिडीह के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे और राज्य सरकार में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शनिवार को ही उन्होंने गिरिडीह के इस्लामिया उर्दू मिडिल स्कूल के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया था।

उनके आकस्मिक निधन की खबर सामने आते ही गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी गहरा शोक व्याप्त है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button