करमाटांड़ कॉलोनी में गणेश पूजा महोत्सव: सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने टेका माथा, कॉलोनी वासियों ने किया जोरदार स्वागत..

करमाटांड़ (सिंदरी)।
आज करमाटांड़ टाउनशिप (सेक्टर 7, ब्लॉक-332) में श्री श्री गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित गणेश पूजा के शुभ अवसर पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक चंद्रदेव महतो मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। पूजा पंडाल आगमन पर समिति के सदस्यों और वहां के स्थानीय कॉलोनी वासियों ने माननीय विधायक जी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद समिति द्वारा विधायक जी को शाल ओढ़ाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक चंद्रदेव महतो ने भगवान श्री गणेश की भव्य मूर्ति के दर्शन किए और विधि-विधान से माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान गणेश से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शुभ मंगल कामना की प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता और विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्था संभालने में श्री श्री गणेश पूजा समिति के सक्रिय सदस्य आलोक राज,आमोद बावरी, राजा राम रवानी, अनिल महतो, बनवारी कुंभकार,संजीत महतो साहिल कुमार, विकास निषाद, गौतम देव, हिम्मत कुमार, अमित कुमार, सत्य सिंह, अमित चौहान, प्रिंस पासवान, दीपू कुमार, नीरज पासवान, ऋषि पासवान, केशव, और बिपिन सिन्हा सहित भारी संख्या में स्थानीय साथियों और कॉलोनी वासियों की सराहनीय भूमिका रही।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



