DUSU में ABVP की जीत पर कतरास में विजय उत्सव, झारखंड में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग*

*कतरास*, 19 सितंबर 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पदों पर जीत दर्ज की। इस जीत की खुशी में आज कतरास थाना मोड़ पर ABVP कतरास के कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक शुभम हजारी ने कहा कि, “जिस प्रकार पंजाब विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की और अब दिल्ली विश्वविद्यालय में भी तीन केंद्रीय पदों पर विजय प्राप्त की है, उससे छात्र राजनीति में परिषद की सक्रियता और छात्रहित के मुद्दों पर उसके काम को समर्थन मिलने की बात सामने आती है। यदि झारखंड सरकार राज्य में छात्रसंघ चुनाव कराती है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के विश्वविद्यालयों में भी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और विद्यार्थियों के बीच अपने छात्रहित के मुद्दों को लेकर जाएगी।”
शुभम हजारी ने आगे कहा कि “कुछ महीने पहले दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के विरोध के नाम पर Gen-Z के प्रतिनिधित्व को लेकर जिस प्रकार का माहौल बनाया गया था, आज दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव परिणाम ने छात्र राजनीति में एक अलग तस्वीर सामने रखी है। आज देश के बड़ी संख्या में युवा और विद्यार्थी लोकतांत्रिक छात्र राजनीति में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में सफलता हासिल की है।”
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद लगातार विद्यार्थियों की समस्याओं, शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र सुविधाओं और छात्रहित से जुड़े विषयों को लेकर अपनी आवाज उठाती रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय का परिणाम कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है और झारखंड में भी छात्रसंघ चुनाव होने पर विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के बीच जाकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ABVP के प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक शुभम हजारी, कॉलेज मंत्री सुजल केशरी, सोनू सिंह, सुजल बर्नवाल, सुजल महतो, रोहित राज डे, प्रिंस लाला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



