Breaking

भुईफोड़ मंदिर में दुर्गापूजा 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न..

Https://news93live.com/

धनबाद:भुईफोड़ मंदिर, धनबाद में आज 27 सितंबर 2026, रविवार को दुर्गापूजा 2026 के आयोजन एवं तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन भारत सेवाश्रम संघ, भुईफोड़ शाखा के तत्वावधान में स्वामी अचलानंद जी महाराज के नेतृत्व में किया गया।

बैठक में आगामी दुर्गापूजा 2026 को श्रद्धा, भव्यता एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पूजा की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव एवं विचार रखे।

बैठक में बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से: स्वामी अचलानंद जी महाराज, स्वामी प्रयागतमानंद जी महाराज, खेदन महतो, संजय सेन गुप्ता, सतीश कुमार, प्रताप मल्लिक, रेखा मण्डल ⁠,गौतम गोप, सचिन मंडल, नारद सिंह, सुबोध पांडेय, स्वरूप घोष आदि उपस्थित थे ।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने दुर्गापूजा के आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्वामी अचलानंद जी महाराज ने सभी उपस्थित सदस्यों से एकजुट होकर सेवा भाव के साथ दुर्गापूजा की तैयारियों में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास एवं समर्पण से धार्मिक आयोजन को और अधिक व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाया जा सकता है।

बैठक का उद्देश्य दुर्गापूजा 2026 के सफल आयोजन के लिए सामूहिक सहभागिता, बेहतर व्यवस्था एवं सेवा भावना को मजबूत करना रहा।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button