अर्थव्यवस्था
कतरास में झारखंड विश्वकर्मा बढई कल्याण समिति की बैठक संपन्न*

*कतरास*. अलगडीहा कतरास आंगनबाड़ी केंद्र में झारखंड विश्वकर्मा बढई कल्याण समिति की बैठक हुई. जिसमें बढई समाज को सशक्त मजबूत बनने पर विचार विमर्श किया गया. पूर्व जिला अध्यक्ष लखन शर्मा ने कहा कि हमारा समाज सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक रूप से काफी पिछड़ा है. बढई समाज में बदलाव के लिए शिक्षा का अलख जगाना होगा. जब तक हमारे समाज के बच्चे शिक्षित नहीं होंगे. हमारा समाज का विकास नहीं होगा. बैठक में सुभाष शर्मा,मंटू शर्मा,दिलीप शर्मा,सतीश शर्मा,रूकेश शर्मा,पंकज शर्मा,महेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा,सुशील शर्मा,सुनील शर्मा,शैलेश शर्मा, पाल शर्मा,देवेंद्र शर्मा,विजय शर्मा और झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज से उमेश शर्मा बैजू शर्मा आदि उपस्थित थे.
News 93 Live sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



