खेल

विधायक शत्रुघ्न महतो की पहल रंग लाई, पीएचडी नामांकन के लिए आवेदन शुरू*

शोधार्थियों ने विधायक को अंगवस्त्र भेंट कर किया उनका सम्मान*

Https://news93live.com/

*बाघमारा/धनबाद*। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में वर्ष 2021 से पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया बंद रहने के मुद्दे पर बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो की पहल के बाद विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। पीएचडी नामांकन हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि विवेक हजारी ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राम कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद विधायक श्री शत्रुघ्न महतो ने स्वयं कुलपति से दूरभाष पर बातचीत कर इस गंभीर शैक्षणिक विषय पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

विधायक प्रतिनिधि द्वारा विद्यार्थियों की समस्या को प्रमुखता से उठाने और विधायक के स्तर से कुलपति से सीधे संवाद किए जाने के बाद पीएचडी नामांकन के लिए आवेदन माँगा गया है। मिली जानकारी के अनुसार 02 नवंबर 2026 तक आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। इस पहल से लंबे समय से नामांकन की प्रतीक्षा कर रहे शोधार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। शोधार्थियों के हर्ष-उल्लास के साथ विधायक जी को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया एवं आपस में मिठाइयां बांटी।

शोधार्थियों ने बताया कि वर्ष 2021 से नामांकन प्रक्रिया बाधित रहने के कारण पीएचडी करने के इच्छुक विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में विद्यार्थियों के भविष्य और उच्च शिक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए विधायक प्रतिनिधि ने ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय का ध्यान आकृष्ट कराया।

विधायक प्रतिनिधि श्री विवेक हजारी ने कहा – “विद्यार्थियों का भविष्य और शिक्षा से जुड़े विषय अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना हमारी जिम्मेदारी है। पीएचडी नामांकन का रास्ता खुलना शोधार्थियों के लिए सकारात्मक कदम है। आगे भी विद्यार्थियों के हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा।”

इस पहल से यह संदेश गया है कि विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर संबंधित अधिकारियों के साथ संवाद किया जाए, तो समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम संभव हैं।

News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button