पांडरपाला के निवासियों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा: संतोष सिंह.
4 नवंबर को धनबाद में होगी विशाल रैली, सांसद पप्पू यादव होंगे मुख्य रूप से उपस्थित..

धनबाद : धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने पांडरपाला पहुंचकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी उनके आवास और पुनर्वास के मुद्दे पर उनके साथ खड़ी है तथा किसी भी कीमत पर लोगों को बिना उचित व्यवस्था के उजड़ने नहीं दिया जाएगा। पांडरपाला में बड़ी संख्या में लोग पिछले 50 वर्षों से भी अधिक समय से निवास कर रहे हैं। रेलवे की जमीन पर बसे इन परिवारों को हटाने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है लोगों को उजाड़ने से पहले उनके रहने की उचित वैकल्पिक व्यवस्था और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि गरीबों और लंबे समय से बसे परिवारों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमानुसार उचित समाधान निकालना चाहिए, ताकि किसी भी परिवार को बेघर होने की स्थिति का सामना न करना पड़े।
आगामी 4 नवंबर 2026 को धनबाद में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें सांसद पप्पू यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। रैली के माध्यम से धनबाद के निवासियों की समस्याओं, आवास और पुनर्वास की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों के भविष्य और उनके रहने की व्यवस्था पर गंभीरता से विचार किया जाए। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में मनोज यादव, शब्बीर अली, जावेद खान ,मुन्ना खान , कबीर ,गुड्डू, इस्लाम, हैप्पी, फरमान खान , झुन्नु परवेज, हसीब अंसारी ,शाहिद खान, शकील साहब शाहनवाज, शेखू महमूद, गुड़िया शमा, परवीन रेहाना खातून, अकबरी खातू,न रुखसाना खातून, जमीला खातून प्रमुख रूप से उपस्थित..
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



