शहरपुरा बाजार में अगलगी से तीन दुकानें राख,दिलीप सिंह ने पहुंचकर जाना हाल।

सिंदरी। शहरपुरा बाजार में लगी भीषण आग में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राजपूत विचार मंच,धनबाद के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मिलकर उनका हाल जाना।जानकारी के अनुसार आग की चपेट में पंडित अर्जुन वर्मा की चाउमीन सेंटर, राजेश इलेक्ट्रॉनिक्स और गायंत्री ज्वेलर्स की दुकानें आ गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीनों दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।दिलीप सिंह ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे प्रभावित दुकानदारों के साथ खड़े हैं और उनके दुख-दर्द में सहभागी बनना उनका कर्तव्य है।उन्होंने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी प्रभावित परिवारों को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति मिले। समाजसेवा के लिए मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।”
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



