समाजसेवी शीतल दत्ता की पहल निजी खर्च से रास्तों पर लगवाईं 17 लाइटें, त्योहारों के सीजन में ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित, युवाओं ने किया श्रमदान।

बलियापुर/तीसरा : समाजसेवी और विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता ने सामाजिक जिम्मेदारी की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने निजी खर्चों और पॉकेट मनी से पैसे बचाकर अपने गांव आमटाल के उन प्रमुख रास्तों और मोड़ों को रोशन करने का कार्य किया है, जहां अमूमन अंधेरा रहता था। इस सराहनीय प्रयास से त्योहारों के समय गांव में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का आवागमन काफी हद तक सुगम और सुरक्षित हो गया है।
इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए शीतल दत्ता ने कहा, “दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा और छठ महापर्व को देखते हुए मैंने यह कदम उठाया है। पिछले कई सालों से मैं देख रहा था कि इन त्योहारों के दौरान हमारी माताएं और बहनें जिन रास्तों से पूजा करने जाती थीं, वहां काफी अंधकार रहता था। तभी से मेरे मन में विचार था कि अपने निजी खर्चों को बचाकर उन रास्तों को रोशन करूँ। पूरे गांव में एक साथ लाइट लगाना व्यावहारिक रूप से मेरे लिए संभव नहीं था, इसलिए जहां सबसे ज्यादा जरूरत और औचित्य था, उन चुनिंदा जगहों को चुनकर अपनी क्षमता अनुसार अभी तक 17 लाइटें लगाई हैं। मेरा बजट थोड़ा ज्यादा हो चुका है, लेकिन कोशिश रहेगी कि अपनी पॉकेट मनी से कुछ और पैसे बचाकर आगामी काली पूजा तक एक-दो अन्य जरूरी स्थानों पर भी लाइटें लगवा सकूं।”
अपनी प्रेरणा के बारे में बात करते हुए शीतल दत्ता ने आगे कहा, “मुझे इस तरह के कार्य करने की प्रेरणा ‘हरिओम सेवा संस्था’ के संस्थापक सदस्य विनोद सिंह, प्रेमांशु पाल, प्रभास पाल, डॉ. राजेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रसून दास गुप्ता, हारु बाउरी,अध्यक्ष डॉ. स्वरूप चौधरी और अन्य साथियों से मिलती है, जो लगातार समाज के लिए कुछ न कुछ बेहतर करने का प्रयास करते रहते हैं।”
शीतल दत्ता की इस सोच को जमीन पर उतारने और लाइटों को सही जगहों पर लगाने के लिए गांव के सक्रिय समाजसेवियों और युवाओं ने मिलकर श्रमदान किया। इस कार्य को सफल बनाने में हारु बाउरी, आकाश, गुड्डू, विपद ,विजय,तपन, विवेक, विश्वजीत, अरविंद, गौतम, गोविंद, महावीर,आशीत,तापस, दिलीप, कमल, निरंजन, रंजीत, रॉकी, महेश, गातुल, हनुमान, बासु, बीरबल, शंकर, कुणाल, महावीर, गोविंद, भारत, भोला, छोटन, राजेश, राजू, प्रदीप, प्रेम, रमेश और संतोष सहित गांव के तमाम सक्रिय साथी और ग्रामीण शामिल रहे।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



