अर्थव्यवस्था

अपना दीया, अपनी दिवाली’ के छठे दिन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का भव्य संगम..

Https://news93live.com/

महापौर संजीव सिंह, डुमरी विधायक जयराम महतो एवं अंचलाधिकारी राम प्रवेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, 7 नवंबर तक चलेगा आयोजन

धनबाद: 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से आयोजित ‘अपना दीया, अपनी दिवाली’ कार्यक्रम के छठे दिन गुरुवार को मेमको मोड़ स्थित रामाजी कॉम्प्लेक्स के 99G कॉरपोरेट कार्यालय परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के महापौर संजीव सिंह, डुमरी विधायक जयराम महतो, अंचलाधिकारी राम प्रवेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजीव सिंह, विधायक जयराम महतो, अंचलाधिकारी राम प्रवेश कुमार, 99 ग्रुप के सीईओ राम प्रताप सिंह, वाइस प्रेसिडेंट महेश मोदी एवं राकेश पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विशेष थीम

इस वर्ष आयोजन की विशेष थीम वंदे मातरम् के 150 वर्ष और भारतीय सांस्कृतिक गौरव पर आधारित है। पूरे ऑडिटोरियम को भारत के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, वीर बलिदानियों और सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक झांकियों से सजाया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रभक्ति से जोड़ना है।

अतिथियों ने की पहल की सराहना

महापौर संजीव सिंह ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार की वास्तविक सार्थकता जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाने में है। उन्होंने 99 ग्रुप की इस पहल की सराहना की।

वहीं, अंचलाधिकारी राम प्रवेश कुमार और डुमरी विधायक जयराम महतो ने भी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों को सराहनीय बताया।

99 ग्रुप का सांस्कृतिक चेतना का अभियान

99 ग्रुप के सीईओ राम प्रताप सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ‘अपना दीया, अपनी दिवाली’ केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कारों और राष्ट्रीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को देश के इतिहास एवं गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना है।

वाइस प्रेसिडेंट महेश मोदी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह आयोजन 7 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन डॉ. अमित रंजन ने किया, जबकि भानु सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर 99 ग्रुप के पदाधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

‘अपना दीया, अपनी दिवाली’ के माध्यम से 99 ग्रुप दीपावली के उत्सव को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सद्भाव और एकता के संदेश से जोड़ने का सार्थक प्रयास कर रहा है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button