खेल

धनबाद में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन: ढुल्लु महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी* 

Https://news93live.com/

धनबाद, झारखंड — धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने सरायड़ेला स्थित सांसद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगामी सांसद खेल खेल महोत्सव की घोषणा की। यह महोत्सव 12 अक्टूबर से शुरू होगा जो धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। इसका फाइनल 14, 15 और 16 नवम्बर को चीताही मे खेला जायेगा.

*आयोजन का उद्देश्य* 

सांसद महतो ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से खेलो इंडिया की देखरेख में उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।

*प्रतियोगिताएं और खेल* 

इस महोत्सव में पारंपरिक और आधुनिक खेलों की भरमार होगी:

क्रिकेट

फुटबॉल

कबड्डी

कुश्ती

वॉलीबॉल

मैराथन

साइक्लिंग

तीरंदाजी

योगासन

विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए भी अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि समाज के हर वर्ग को खेलों से जोड़कर सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

*पंजीकरण और जागरूकता* 

सांसद ने बताया कि कल यानी 19 सितम्बर से रेजिस्ट्रेशन शुरू हो जायेगा, सभी विधानसभा क्षेत्रों में जागरूकता अभियान और पंजीकरण कैंप लगाए जाएंगे। आयोजन समिति का गठन कर युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

*उपस्थित गणमान्य*

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजीव अग्रलाव, संजय झाँ, मिल्टन पार्थसारथी, रिंकू शर्मा, बोबी पांडे, देवाशिश पाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button