राजनीति

शमशेर आलम के समर्थन में सिटी सेंटर से हाउसिंग कॉलोनी तक जनसंपर्क अभियान, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल..

Https://news93live.com/

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी श्री शमशेर आलम के समर्थन में आज अंबिकापुरम सिटी सेंटर से बरटांड़ होते हुए हाउसिंग कॉलोनी जनता मार्केट तक भव्य जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

शाम 4:00 बजे प्रारंभ हुए इस जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता की भारी भागीदारी देखने को मिली। पूरे मार्ग में लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और शमशेर आलम के पक्ष में समर्थन व्यक्त किया।

इस दौरान उपस्थित नेताओं ने जनता से अपील करते हुए कहा कि धनबाद के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाना आवश्यक है।

यह जनसंपर्क अभियान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक चंदन सिंह थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव सोनू, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, कमल शर्मा, सूरज वर्मा, टिंकू अंसारी, सोनू यादव, पप्पू पांडे, सत्यानंद पांडे,राजू दास सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button