सपनों का घर अब सिर्फ़ 7 लाख से – संजीवनी हाउसिंग स्कीम का भव्य शुभारंभ..
लेमन चिली 8 लेन में रंगारंग संगीत कार्यक्रम के बीच गरीब और कमजोर वर्ग के लिए घर खरीदने का सुनहरा अवसर..

धनबाद : SKY पार्क सोसाइटी में अब महज 7 लाख रुपये से घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। संजीवनी हाउसिंग स्कीम के बैनर तले आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में यह जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का आयोजन लेमन चिली 8 लेन में हुआ, जहाँ रंगारंग संगीत और सांस्कृतिक माहौल के बीच लोगों को इस योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस स्कीम के तहत 400 स्क्वायर फीट जमीन पर सिप्लेक्स 2 BHK घर उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार उत्सव फाउंडेशन के डायरेक्टर बाल्मीकि प्रसाद ने इस पहल को गरीब और कमजोर वर्ग के लिए बेहद सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि जिनके पास 7 लाख रुपये भी नहीं हैं, वे सिर्फ़ आधार कार्ड फोटो और 5 हजार रुपये जमा कर 12 साल की आसान किस्तों में घर का मालिक बन सकते हैं।

मंच पर मशहूर गायक राहुल बिश्वकर्मा, देबानी दत्ता, सौरभ धवन और डोली छाबड़ा ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बाँध दिया।
संगीत और रोशनी से सजे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और योजना की जानकारी प्राप्त की।
इस हाउसिंग स्कीम के तहत प्रॉपर्टी निम्न स्थानों पर उपलब्ध होगी:
गंगा गौशाला कतरास, गोविंदपुर, जयनगर, पिलानी बलियापुर मे प्रॉपर्टी उपलब्ध है.
संजीवनी हाउसिंग स्कीम ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घर का सपना साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम उठाया है। SKY पार्क सोसाइटी में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल जानकारी का माध्यम बना बल्कि संगीत और उत्सव के जरिए लोगों के दिलों में उम्मीद की नई किरण भी जगाई।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



