झारखंड मंत्री की बेटी समेत चार की सड़क हादसे में मौत..

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित दोमुहानी मरीन ड्राइव पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह की इस दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में तृषा सिंह समेत चार युवाओं की जान चली गई।
देर रात तृषा सिंह अपने दोस्तों के साथ पश्चिम बंगाल से रांची लौट रही थीं।
उनकी स्विफ्ट कार जमशेदपुर होते हुए दोमुहानी मरीन ड्राइव पर पहुंची।
सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक से कार पीछे से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
राहत और बचाव
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस और बचाव दल ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला।
चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतकों की पहचान
तृषा सिंह (मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी)
सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल के रुप मे हुई है.
प्रशासनिक कार्रवाई
पुलिस ने ट्रक और कार को जब्त कर लिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक और आक्रोश है।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



