Breaking

डीएवी बरोरा के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक*

Https://news93live.com/

*बरोरा* : डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तत्वावधान में कोयला नगर धनबाद में आयोजित राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरोरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक हासिल किए. अंडर-14 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में राधिका कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता . वहीं 50 किलोग्राम भार वर्ग में अंकिता कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया . अंडर-14 बालक वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष आनंद ने रजत पदक हासिल किया . जबकि अंडर-19 बालक वर्ग के 90 किलोग्राम भार वर्ग में शिवकुमार ने रजत तथा 66 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष चक्रवर्ती ने कांस्य पदक जीता .खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है.

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button