Breaking

अलप्पुझा एक्सप्रेस का तिरुवनंतपुरम उत्तर तक विस्तार स्वीकृत, सांसद ढुलू महतो के प्रयास को मिली सफलता*

Https://news93live.com/

धनबाद के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। धनबाद सांसद ढुलू महतो द्वारा जनसुविधा के दृष्टिकोण से धनबाद–अलप्पुझा एक्सप्रेस के तिरुवनंतपुरम उत्तर तक विस्तार को लेकर किए गए अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को पत्र के माध्यम से सांसद ढुलू महतो को इसकी जानकारी दी। पत्र में बताया गया है कि गाड़ी संख्या 13351/13352 धनबाद–अलप्पुझा एक्सप्रेस का विस्तार तिरुवनंतपुरम उत्तर तक करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

इस स्वीकृति से धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम तक रेल संपर्क के विस्तार का लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

सांसद ढुलू महतो ने इस स्वीकृति के लिए माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े विषयों को लगातार संबंधित मंत्रालय के समक्ष उठाया जाता रहेगा, ताकि धनबाद और आसपास के लोगों को बेहतर रेल सुविधाएँ मिल सकें।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button