Breaking

निरसा विधायक अरूप चटर्जी की पहल पर मेंडेज कर्मियों का बकाया वेतन भुगतान, त्योहार से पहले वेतन नहीं मिलने पर विधायक ने रॉयल एंटरप्राइजेज कंपनी को लगाई फटकार, दो दिनों में हुआ भुगतान।..

Https://news93live.com/

निरसा विधायक अरूप चटर्जी की पहल पर मेंडेज कर्मियों का बकाया वेतन भुगतान, त्योहार से पहले वेतन नहीं मिलने पर विधायक ने रॉयल एंटरप्राइजेज कंपनी को लगाई फटकार, दो दिनों में हुआ भुगतान।

निरसा। मेंडेज कर्मियों के महीनों से बकाया वेतन का मामला सामने आने के बाद निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने पहल करते हुए रॉयल एंटरप्राइजेज कंपनी से जवाब-तलब किया। विधायक ने त्योहार के समय भी कर्मियों को वेतन नहीं मिलने पर कंपनी के प्रति नाराजगी जताई और जल्द से जल्द बकाया राशि का भुगतान करने को कहा।

बताया जाता है कि मेंडेज कर्मियों के वेतन बकाया होने की सूचना मिलते ही विधायक अरूप चटर्जी ने मामले को गंभीरता से लिया और कंपनी प्रबंधन से बातचीत की। विधायक के हस्तक्षेप के बाद कंपनी ने दो दिनों के भीतर सभी संबंधित मेंडेज कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया।

बकाया राशि मिलने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली और इस मामले में पहल करने के लिए विधायक अरूप चटर्जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

त्योहार के मौके पर वेतन मिलने से वंचित कर्मियों की समस्या को लेकर विधायक की पहल के बाद बकाया भुगतान का रास्ता साफ हुआ। इस घटनाक्रम के बाद कर्मियों को आर्थिक राहत मिली।

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट .

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button