Breaking

धोखरा और करमाटांड में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल हुए माननीय विधायक चन्द्रदेव महतो, माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की..

Https://news93live.com/

सिंदरी।

विजय दशमी के शुभ उपलक्ष्य पर सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री चन्द्रदेव महतो जी ने विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माँ दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

धोखरा श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित महोत्सव • माँ दुर्गा के दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना की।

समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

करमाटौंड दुर्गा पूजा महोत्सव विजय दशमी के पावन अवसर पर माँ भगवती के दर्शन किए।पूजा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

सर्वांगीण विकास और खुशहाली की कामना

पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए माननीय विधायक चन्द्रदेव महतो जी ने कहा कि विजय दशमी का यह पावन त्योहार असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि वे समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाएं। इसके साथ ही उन्होंने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया और कहा कि क्षेत्र की उन्नति और जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पूजा समितियों के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में श्रद्धालु एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button