ओवरब्रिज निर्माण से प्रभावित परिवारों की पुनर्वास की मांग तेज..

धनबाद : मटकुरिया धनबाद से विनोद बिहारी महतो चौक तक ओवरब्रिज निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। यह ब्रिज आरा मोड़ वासेपुर से रेलवे ट्रेनिंग सेंटर स्कूल होते हुए गुलजारबाग मोहल्ले से होकर गुजरेगा। गुलजारबाग वासेपुर में लगभग 200 से 300 परिवार पिछले कई दशकों से अपने मकानों में रह रहे हैं।

लगभग एक वर्ष पूर्व सरकार द्वारा इन परिवारों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने को कहा गया था। साथ ही यह आश्वासन भी दिया गया था कि प्रभावित परिवारों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। किंतु अब तक सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दक्षिणी छोर पर कुछ मकान तोड़े भी जा चुके हैं, जिससे स्थानीय लोग गहरी चिंता और असुरक्षा में हैं।
बैठक का आयोजन आज दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गुलजारबाग वासेपुर धनबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रभावित परिवारों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा:
हम लोग यहां पिछले 50 वर्षों से रह रहे हैं।
हमारे पूर्वजों की यादें इस जगह से जुड़ी हुई हैं।
यदि सरकार उचित पुनर्वास की व्यवस्था करती है तो हम स्थान छोड़ने को तैयार हैं।
लेकिन बिना व्यवस्था किए मकान खाली करने का दबाव स्वीकार्य नहीं होगा।
निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की तो वे आंदोलन करेंगे और अपने घर छोड़कर नहीं जाएंगे।
आम आदमी पार्टी का समर्थन बैठक में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुलजारबाग वासेपुर के निवासियों को आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं और सरकार से बेहतर पुनर्वास व्यवस्था की मांग करेंगे।
बैठक में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता:
महेंद्र सिंह मेनू जी
राजेश जी (प्रभारी)
समरेंद्र जी (सह प्रभारी)
नीतीश जी
संजय सिंह जी
सदरे आलम जी
बबलू जी
मुस्ताक खान जी
मोहम्मद जावेद अख्तर (मीडिया प्रभारी, आम आदमी पार्टी धनबाद) तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.



